सामग्री पर जाएँ

डिज़ाइन और स्कैन-योग्यता

कंट्रास्ट और शांत क्षेत्र

मॉड्यूल हल्की पृष्ठभूमि पर गहरे होने चाहिए, असली कंट्रास्ट के साथ, और कोड को चारों ओर ख़ाली हाशिया चाहिए। उलटे कोड और भरे हुए हाशिये — यही दो सबसे आम कारण हैं कि कोड पढ़ा नहीं जाता।

चरण

  1. मॉड्यूल गहरे और पृष्ठभूमि हल्की रखिए। बहुत से स्कैनर उलटा रूप बिल्कुल नहीं पढ़ते।
  2. मैट्रिक्स के पीछे ग्रेडिएंट या तस्वीर के बजाय सपाट रंग रखिए।
  3. शांत क्षेत्र चारों ओर ख़ाली छोड़िए — न पाठ, न किनारा, न छवि का सिरा।
  4. निर्यात से पहले कंट्रास्ट की चेतावनी देखिए, और उसे गंभीरता से लीजिए।

परिणाम कैसे जाँचें

ग्रेस्केल में छापिए। अगर काले-सफ़ेद में भी स्कैन हो जाता है, तो कंट्रास्ट सचमुच पर्याप्त है, सिर्फ़ रंगीन नहीं।

आम तौर पर क्या गड़बड़ होती है

  • गहरी पृष्ठभूमि पर हल्का कोड: दिखने में आकर्षक और स्कैन में ख़राब।
  • शांत क्षेत्र के भीतर कोई फ़्रेम या तस्वीर का किनारा।
  • दो ब्रांड रंग जो आभा में अलग हैं पर चमक में लगभग एक जैसे।
क्या इससे आपका काम बन गया?

इससे मदद नहीं मिली

हमें प्लेटफ़ॉर्म और संस्करण, उठाए गए कदम, अपेक्षित परिणाम और संबंधित वर्कस्पेस या QR कोड के साथ लिखिए। कुछ भी संलग्न करने से पहले हर गोपनीय जानकारी छिपा दीजिए।

सहायता को लिखें